ताजमहल के एंट्री गेट पर खुली विदेशी महिला पर्यटकों की साड़ी.....

ताजमहल के एंट्री गेट पर खुली विदेशी महिला पर्यटकों की साड़ी.....

आगरा। भारत भ्रमण पर निकले इटली के 15 सदस्यीय दल में शामिल दो महिला पर्यटकों की ताजमहल के एंट्री गेट पर साड़ी खुल गई, दोनों को परेशान देखकर पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम की महिला आरक्षी ने दोनों की साड़ियां बांधी, जिसके चलते दोनों के मुंह से निकला इट्स अमेजिंग ड्रेस।

दरअसल इटली के टूरिस्टों का 15 सदस्यीय दल भारत भ्रमण के अंतर्गत राजधानी दिल्ली से चलकर आगरा पहुंचा था, ताजमहल पहुंचे इटली के पर्यटकों के इस दल में एलिसिया और ब्रूना भी शामिल है जो प्रिंटेड साड़ियां पहने हुए थी।

ताज महल में घूमने के दौरान पश्चिमी एंट्री गेट पर दोनों महिला पर्यटकों की अचानक से साड़ी खुल गई, जिसके चलते वह खुद साड़ी बांधने का प्रयास करने लगी, लेकिन साड़ी बार-बार खुल जा रही थी।

दोनों को परेशान देखकर पश्चिमी गेट पर तैनात पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी तुरंत उनके पास पहुंची और विदेशी महिलाओं की साड़ियां बांधी। महिला कांस्टेबल में दोनों को प्लेट्स बनाना सिखाया और साड़ी पहनने के संबंध में कई अन्य जानकारियां दी‌।


सिपाही ने बताया कि किस तरह से साड़ी पहनी जाती है? जिससे वह चलते वक्त पैरों में नहीं आए। विदेशी पर्यटकों ने लक्ष्मी से पूछा कि वह कब साड़ी पहनती है और कैसे संभालती है? पल्लू कितना बड़ा हो तथा प्लेट्स कैसे बनाई जाती है!

लक्ष्मी ने बताया कि जब वह ड्यूटी पर नहीं होती है तो साड़ी पहनती है, कभी-कभी ड्यूटी पर भी पुलिस की वर्दी वाली साड़ी पहन लेती है।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मी ने दोनों को साड़ी बांधने की विभिन्न जानकारियां दी। बाद में दोनों विदेशी महिलाओं ने लक्ष्मी से हाथ मिलाया और उन्हें थैंक यू बोला।

Next Story
epmty
epmty
Top