डूसू चुनाव में लहराया भगवा-ABVP ने किया 3 पदों पर कब्जा

डूसू चुनाव में लहराया भगवा-ABVP ने किया 3 पदों पर कब्जा
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में भगवा लहराते हुए तीन पदों पर बाजी मार ली है। 17 राउंड की फाइनल गिनती के बाद NSUI ने एक पद पर जीत हासिल की है।

शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर से भगवा लहराया है। 17 राउंड की फाइनल गिनती के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में तीन पदों पर बाजी करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिन का पद जीता है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार ने विजय हासिल की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव की मतगणना से पहले नॉर्थ कैंपस स्थित के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। DUSU चुनाव में इस बार केवल 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव परिणाम पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई थी। मतदान के दौरान कुछ कॉलेजों में दो गुटों में आपसी झडप और ईवीएम खराब होने की बात भी सामने आई थी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top