लौटता मानसून मचा रहा तबाही- भारी बारिश में कॉलोनिया डूबी

लौटता मानसून मचा रहा तबाही- भारी बारिश में कॉलोनिया डूबी

नई दिल्ली। लौटता मानसून अब जमकर तबाही मचा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच पालघर में बिजली गिरने की घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं।


रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस बीच हैदराबाद में लगातार बारिश और उस्मान सागर एवं हिमायत सागर से पानी छोड़े जाने की वजह से मुसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बाहर रही है।

हालात ऐसे हो चुके हैं कि आसपास की रिहायशी कॉलोनियों में पानी भर गया है। अलर्ट हुए प्रशासन की ओर से 1000 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।


पालघर में बिजली गिरने की घटना में घायल हुए छह लोग अस्पताल में एडमिट कराए गए हैं।

उधर पश्चिम बंगाल में चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव पर भी बारिश का साया मंडराने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर क्षेत्र बनेगा, जिससे अगले 7 दिन तक दक्षिण बंगाल के कई जनपदों में जोरदार बारिश होगी।

Next Story
epmty
epmty
Top