महंगाई के दौर में मिली राहत- गैस सिलेंडर के दामों में कमी

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल करने वाले लोगों को महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत दी है। मेहरबान हुई कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 34 रुपए 50 पैसे की कमी की है।
शुक्रवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। महंगाई के मोर्चे पर बुरी तरह से जूझ रहे कारोबारियों को अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 34 रुपए 50 पैसे सस्ता मिलेगा।
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से की गई 34 रुपए 50 पैसे की कमी से राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 33 रुपए 50 पैसे घटकर 1631 रुपए 50 पैसे रह गई है। पहले 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1665 रुपए का मिल रहा था।
इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गैस सिलेंडर के दामों में की गई 34 रुपए 50 पैसे की कमी के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1769 रुपए में मिलेगा।
इसी तरह देश की अन्य मेट्रो सिटी में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर कम दामों पर हासिल होगा।