यातायात में आफत बन रही ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य- इस दिन से..

यातायात में आफत बन रही ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य- इस दिन से..
  • whatsapp
  • Telegram

कोलकाता। देश भर में यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ी आफत बन रही ई रिक्शा की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से इनका रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ई-रिक्शा पर नजर रखने के लिए एक नया पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है।

रविवार को पश्चिम बंगाल में टोटो के नाम से पहचाने जाने वाले ई-रिक्शा की आवाज आई को नियंत्रित करने के लिए राज्य परिवहन विभाग की ओर से अब पश्चिम बंगाल में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

परिवहन विभाग ने इसके लिए शनिवार की देर शाम एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सभी ई-रिक्शा में एक डिजिटल टोटो रजिस्ट्रेशन नंबर आवश्यक रूप से होना चाहिए और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक हर हालत में पूरी की जानी है। इसके लिए 13 अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि एक नया पोर्टल क्यूआर कोड का उपयोग कर रजिस्टर्ड हुए ई-रिक्शा पर अपनी नजर रखेगा। इस तरह से अवैध टोटो यानी ई रिक्शा के संचालन को राज्य में रोकने में सहायता मिलेगी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top