जानलेवा बन गई REEL- वीडियो बनाते समय गंगा में समाया किशोर

जानलेवा बन गई REEL- वीडियो बनाते समय गंगा में समाया किशोर
  • whatsapp
  • Telegram

प्रयागराज। खतरे की REEL बनाते समय उफनती गंगा में समाये किशोर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तकरीबन 10 मिनट तक किशोर पानी में छटपटाता रहा, इस दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो तो बनाते रहे लेकिन पानी में डूब रहे किशोर को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस और गोताखोर गंगा में समाये युवक को तलाशने में लगे हुए हैं।

शुक्रवार को मिल रही जानकारी के मुताबिक झूंसी के छतनाग सोहम आश्रम घाट पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने के लिए गया था।

बृहस्पतिवार की देर शाम गंगा में नहाने के लिए उतरा किशोर पानी में जाकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उफनती गंगा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते पानी में डूब रहा किशोर तकरीबन 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए चिल्लाता रहा और नदी में छटपटाता रहा।

इस दौरान नदी किनारे खड़े लोग उसका वीडियो तो बनाते रहे लेकिन नदी में आए उफान को देखते हुए किसी ने भी किशोर को बचाने की हिम्मत नहीं की। इसी दौरान किशोर पानी की तेज धार में बह गया।

दोस्तों की सूचना पर तकरीबन 30 मिनट बाद पहुंचे गोताखोरों ने उफनती गंगा में समाये किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top