अपार्टमेंट में रेव पार्टी पर छापा- NCP नेता का दामाद गिरफ्तार

पुणे। अपार्टमेंट के भीतर आयोजित की जा रही रेव पार्टी पर छापामार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद के नेता के दामाद को गिरफ्तार किया है। छापामार कार्यवाही के दौरान अपार्टमेंट के भीतर से नशे के साजोसामान के साथ पार्टी में शामिल सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है।
महाराष्ट्र के पुणे जनपद की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खराडी इलाके में स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट के भीतर आयोजित की जा रही रेव पार्टी पर छापा मारा कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने यह छापामार कार्यवाही शनिवार की देर रात मिली सूचना के आधार पर की थी। पुलिस को पता चला था कि पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे हैं।
पुलिस ने छापा मार कार्यवाही के दौरान अपार्टमेंट के भीतर से ड्रग्स, गांजा, हुक्का और शराब समेत कई अन्य नशीली वस्तुएं बरामद की है।
पुलिस ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद के नेता एकनाथ खडसे का दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल है।
दामाद की गिरफ्तारी को लेकर एकनाथ खडसे ने कहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं है? इसकी जांच होनी चाहिए।
उधर शिवसेना उद्धव की नेता सुषमा अंधारे ने कहा है कि पुलिस की यह छापामार कार्रवाई उन लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है जो सरकार के खिलाफ बोलने का काम करते हैं।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए प्रांजल खेवलकर की पत्नी रोहिणी खडसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।