बोले रामगोविन्द- अफगानी मंत्री के आदेश का पालन संविधान का अपमान

बोले रामगोविन्द- अफगानी मंत्री के आदेश का पालन संविधान का अपमान
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे राम गोविंद चौधरी ने भारत की यात्रा पर आये अफगानी विदेश मंत्री की प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे भारत की संप्रभुता और भारतीय संविधान का अपमान बताया है। उन्होंने भारत सरकार से कहा है कि उसे इसके लिए सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करना चाहिए।

रविवार को अपने आवास पर समाजवादी चिंतक डाक्टर राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मन्त्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिला हो या पुरुष, उसे बराबरी का अधिकार हासिल है। अफगानिस्तान के विदेश मन्त्री की भारत में हुई प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों नहीं शामिल होने देना इस संविधान का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इसकी निन्दा की नहीं की गईं, इसे रोका नहीं गया, ऐसा करने वालों को दण्डित नहीं किया गया तो महिला विरोधी ताकतों का उत्साह बढ़ेगा जो देश और समाज के हित नहीं है। सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मन्त्री राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि डाक्टर मनोहर लोहिया इस मामले में केवल समता नहीं, उससे आगे की भी बात सोचते थे और वह महिलाओं को विशेष अधिकार के पक्षधर थे।

उन्होंने कहा है कि सामाजिक परिवर्तन के लिए जरूरी उनकी सप्त क्रन्ति में एक क्रांति यह मुद्दा भी है। इसलिए हम समाजवादी साथियों की ड्यूटी है कि हम लोग इस मामले में खेद प्रकट करने और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए भारत सरकार को मजबूर करें.

इस कार्यक्रम में मोहम्मद फहद, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वरूण यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल अबरार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव, शिवा यादव, अनुराग चौधरी, छोटू तोमर,

लालवचन चौधरी, राजेन्द्र यादव, रामाधार यादव, रणजीत चौधरी, सोनू, सुनील राम, जितेन्द्र राजभर, नरेश राम, बीएन यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top