आफत की बारिश- भरभराकर गिरी पक्के मकान की छत- मलबे में परिवार के..

आफत की बारिश- भरभराकर गिरी पक्के मकान की छत- मलबे में परिवार के..

एटा। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। अत्यधिक बारिश के कारण गिरी पक्के मकान की छत के मलबे में दबे परिवार के चार लोगों को ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर बाहर निकाला। सीरियस कंडीशन के चलते चारों हायर सेंटर रेफर किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नदराला में हुए एक बड़े हादसे में पक्के मकान की छत भरभराकर अचानक से नीचे गिर गई।

भारी बारिश के दौरान गिरी छत के मलबे में परिवार के चार लोग दब गए। मौके पर मची चीख पुकार की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सामूहिक प्रयास कर मलबे के नीचे दबे सभी चारों लोगों को बाहर निकाल लिया।

अस्पताल ले जाएं गये चारों लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद गांव में बुरी तरह से अफरातफरी माहौल उत्पन्न हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा स्थानीय प्रशासन स्थिति पर अपनी नज़रें बनाए हुए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top