बारिश का कहर जारी- अधिकारियों एवं कर्मचारी की छुट्टियां रद्द

चंडीगढ़। चारों तरफ अपना कहर बरपा रही मानसूनी बारिश से बिगड़ते हालातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल करते हुए उन्हें स्टेशन छोड़ नहीं छोड़ने की हिदायत जारी की है।
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से बिगड़ रहे हालातों को देखकर पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल करते हुए उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी है।

पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी मोहम्मद शाईन की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि पंपिंग मशीनरी अच्छे से काम करें और इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि सभी पंप ऑपरेटर अपनी ड्यूटी पर बने रहे।
उधर दादरी, पंचकूला, जींद, पलवल और फतेहाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रदेश पर बाढ़ का खतरा मंडराने आने लगा है। सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान पर पहुंच चुकी है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी शनिवार से ओवरफ्लो होकर बह रही है।