डॉक्टर के घर रेड- मिला 300 किलो RDX, AK 47 एवं कारतूस

डॉक्टर के घर रेड- मिला 300 किलो RDX, AK 47 एवं कारतूस
  • whatsapp
  • Telegram

फरीदाबाद। देश में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिशों का पर्दाफाश करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए डॉक्टर के घर से 300 किलोग्राम आरडीएक्स एक-47 और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किये है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद जनपद में छापामार कार्यवाही करते हुए पहले से ही हिरासत में लिए गए कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिद शकील के मकान से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एके-47 राइफल, 84 कारतूस तथा 5 लीटर केमिकल बरामद किया है।

जानकारी मिल रही है कि कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए फरीदाबाद में किराए का मकान लेकर रह रहे कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिद शकील को एक मामले में हिरासत में लिया लिया था। रविवार की रात डॉक्टर की निशानदेही पर उसके किराए के मकान पर की गई छापामार कार्यवाही में मौत का यह सामान बरामद हुआ है।

छापामार कार्यवाही के बाद जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है, बताया जा रहा है कि रविवार को तकरीबन दर्जनभर गाड़ियों में सवार होकर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के मकान की छानबीन की थी, उसकी निशानदेही पर ही किराए के मकान से 14 बैग बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की और अधिक जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top