ट्रीटमेंट के दौरान अस्पताल से भागी गर्भवती बांग्लादेशी महिला लगी हाथ

ट्रीटमेंट के दौरान अस्पताल से भागी गर्भवती बांग्लादेशी महिला लगी हाथ
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। जेजे अस्पताल से ट्रीटमेंट के दौरान फरार हुई 21 साल की गर्भवती बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने दौड़ धूप कर गिरफ्तार कर लिया है। भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में अरेस्ट की गई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था।

मंगलवार को मुंबई पुलिस ने देश की आर्थिक राजधानी के जेजे हॉस्पिटल से फरार हुई 21 साल की गर्भवती बांग्लादेशी महिला को दौड़ धूप कर गिरफ्तार कर लिया है, नवी मुंबई पुलिस ने रुबीना इरशाद शेख नाम की इस महिला को इसी महीने की शुरुआत में भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अरेस्टिंग के बाद से महिला भायखला महिला जेल में बंद थी।

पुलिस के मुताबिक जेल में बंद बांग्लादेशी महिला को 15 अगस्त के दिन इलाज के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में लाया गया था, जहां से वह उसके साथ आई महिला कांस्टेबल को धक्का देने के बाद भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गई थी।

नवी मुंबई पुलिस ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल के बाद रुबीना इरशाद शेख को नवी मुंबई के घनसोली से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि अरेस्ट की गई महिला पहले से पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रही है, अब हिरासत से भागने के लिए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top