धमाके के साथ फटी पाईप लाइन- यमुना के पानी में उठी 20 फीट लहरें

धमाके के साथ फटी पाईप लाइन- यमुना के पानी में उठी 20 फीट लहरें

बागपत। यमुना नदी के भीतर से होकर गुजर रही सीएनजी गैस पाइपलाइन धमाके के साथ फट गई, जिससे नदी में पानी की लहरें 20 फीट ऊपर तक उठने लगी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ धूप करते हुए नदी किनारे तक पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


शनिवार को जनपद बागपत के मवी कला काठा गांव के पास से होकर बह रही यमुना नदी में जोरदार धमाका हुआ और पानी की लहरे तकरीबन 20 फीट ऊंचाई तक ऊपर की तरफ उठने लगी।

गैस के प्रेशर से हुआ धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज से पूरा गांव गूंज उठा। धमाके के आवाज को सुनते ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ धूप करते हुए नदी किनारे तक पहुंचे और पुलिस तथा प्रशासन को घटना की जानकारी दी।


गांव वालों से मिली सूचना के बाद छपरौली पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हरियाणा और बागपत के बीच यमुना में बिछाई गई गेल इंडिया की सीएनजी गैस पाइपलाइन की सप्लाई को बंद कराया। इसके कुछ देर बाद नदी का पानी पूरी तरह से शांत हो गया।

एसडीएम खेकड़ा निकेत कुमार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि यमुना नदी के बहाव में पत्थरों के टकराने से गैस पाइपलाइन में रिसाव हुआ था। एसडीएम खेकड़ा के मुताबिक निकेत कुमार के मुताबिक स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और गैस पाइपलाइन की मरम्मत का काम चल रहा है।

जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।

Next Story
epmty
epmty
Top