पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान वापस लौटा- तकनीकी खराबी..

पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान वापस लौटा- तकनीकी खराबी..
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। राजधानी से पैसेंजर लेकर बिहार की राजधानी पटना के लिए उड़ान भर चुके स्पाइसजेट के विमान की कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली वापसी हुई है। एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी में विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिए जाने की जानकारी दी गई है।

बृहस्पतिवार को स्पाइसजेट कंपनी का विमान पैसेंजर लेकर राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हुआ था।

लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आने का पता चला, जिसके चलते विमान को वापस दिल्ली बुला लिया गया।

एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वापस लौटकर आए विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। अब इन यात्रियों को दूसरे प्लेन में सवार कर पटना भेजा जा रहा है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top