शहर में निकली देवलोक गमन पर गए संत की अंतिम दर्शन पालकी यात्रा

खतौली। लंबी शारीरिक अस्वस्थता के बाद देवलोक गमन करने वाले स्वामी रूद्रदेव महाराज की आज शहर में अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। गांव देहात एवं कस्बे के लोगों ने पालकी यात्रा में शामिल होकर वयोवृद्ध संत को अंतिम विदाई दी।

बृहस्पतिवार को शहर के गंग नहर के किनारे स्थित अखंडानंद आश्रम के संरक्षक स्वामी रूद्रदेव महाराज जिनका बुधवार को देवलोक गमन हो गया था, उनकी अंतिम दर्शन पालकी यात्रा शहर में निकाली गई।
गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम से शुरू हुई स्वामी रूद्र देव महाराज की अंतिम दर्शन पालकी यात्रा जीटी रोड, बुआड़ा रोड चौराहा, इंदिरा मूर्ति, बड़ा बाजार, घंटाघर, पटेल मूर्ति जानसठ तिराहा से होते हुए पैंठ रोड स्थित भवानी मंदिर पर समाप्त हुई।

स्वामी रूद्र देव महाराज की अंतिम पालकी यात्रा में गांव, देहात एवं कस्बे के हजारों महिला एवं पुरुष शामिल हुए और उन्होंने अंतिम विदाई देने के साथ वयोवृद्ध संत को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
स्वामी रूद्र देव महाराज की पार्थिव देह को यहां से एक बस में सवार कर तीर्थ नगरी हरिद्वार में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी गांव, देहात और शहर के लोग भारी संख्या में उनकी पार्थिव देह के साथ रवाना हुए।
अखंडानंद आश्रम के संरक्षक स्वामी रूद्र देव जी महाराज पिछले काफी समय से स्वस्थ चल रहे थे, बुधवार को उन्होंने आश्रम पर ही अंतिम सांस ली थी।

वयोवृद्ध संत की अंतिम पालकी यात्रा में पूर्व सभासद ठाकुर लक्ष्मण, ठाकुर महावीर सिंह, सुनील प्रधान, अनिल पुंडीर, सुनील भसीन, केशव अग्रवाल, चंद्र मोहन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, नरेश नागपाल, अमृतलाल, प्रवीण गुप्ता, राजीव ग्रोवर, गौरी शंकर गौरी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, अमित ठाकुर, विनीत ठाकुर, जतिन कुमार भैंसी, मनमोहन तनेजा, बिट्टू चडढ़ा, कमल गर्ग, मोनू मंगवानी, आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, रवि ग्रोवर, जुगल किशोर गोगिया, मनीष सहगल, राजेंद्र जनरेटर वाले, कुशांक ग्रोवर, सौरभ सेठी, राजकुमार तनेजा, अमृतलाल अध्यक्ष, विनीत शर्मा महामंत्री, केशव अग्रवाल कोषाध्यक्ष, भगवान दास, मेहंदी दत्त, विनोद कुमार, प्रवीण ठकराल, राजू उपाध्याय, धीरज, दीपक चडढ़ा, और नरेश गुंबर आदि मुख्य शामिल रहे।