दहशत से छटपटा रहे पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग- भारत का मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की जा रही किलेबंदी से बुरी तरह दहशत में आए पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। भारत ने इस फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी घेराबंदी करने में जुटा हुआ है।
पाकिस्तान को हर समय अब इस बात का डर सता रहा है कि भारत का बदला इस बार बहुत ही खतरनाक और निर्णायक होगा। दहशत से छटपटा रहा पाकिस्तान अपना डर छिपाने को लगातार नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रहा है।
लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की गई भारत ने भी इस फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया।
रविवार को भारतीय सेना के मुताबिक 26 -27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सैनिकों ने तो तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।