कावेरी नदी में तैरती हुई मिली पदमश्री वैज्ञानिक की लाश

नई दिल्ली। पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक की लाश कावेरी नदी में तैरती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वैज्ञानिक का दो पहिया वाहन भी नदी किनारे पाया गया है। पुलिस ने लाश को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी के भीतर 70 वर्षीय कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक डॉक्टर सुबन्ना अय्यपन का शव तैरता हुआ मिला है।
स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से कावेरी नदी में तैर रहे कृषि एवं मत्स्य पालन वैज्ञानिक की लाश को बाहर निकलवाया। इस दौरान उनका दो पहिया वाहन भी नदी किनारे ही खड़ा होना पाया गया है।
पुलिस को अंदेशा है कि डॉक्टर अय्यप्पन ने कावेरी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दी होगी। हालांकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने वाली पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वैज्ञानिक की मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
भारत सरकार की ओर से कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का नेतृत्व करने वाले पहले गैर फसल वैज्ञानिक भी थे।