ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 नागरिक और निकालकर लाये गए भारत

ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 नागरिक और निकालकर लाये गए भारत

नई दिल्ली। इसराइल और ईरान के बीच चल रहे जंग के मध्य भारत के 290 और नागरिकों को ईरान से निकालकर देश में लाया गया है। इससे पहले 310 नागरिकों का जत्था विमान से राजधानी दिल्ली पहुंचा था।

ईरान और इजरायल में चल रही जंग के बीच भारत की ओर से अपने देश के लोगों को इन दोनों देशों से निकालकर लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत 290 और नागरिकों को ईरान के मशहद से निकाल कर भारत में लाया गया है।

ईरान से निकाले गए 290 नागरिकों को लेकर प्लेन शनिवार की रात तकरीबन 11:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।


इससे पहले शनिवार की शाम तकरीबन 4:30 बजे 310 नागरिकों को राजधानी लाया गया था। इससे पहले 20 जून की रात दो ग्रुप में 407 भारतीय यात्री नई दिल्ली लौटे थे। अभी तक ईरान से 117 भारतीयों को निकाल कर देश में लाया गया है।

ईरान से लाये गए लोगों में सबसे बड़ी संख्या जम्मू कश्मीर के रहने वाले लोगों की है। नई दिल्ली पहुंचे पैसेंजर ने वंदे मातरम के नारे बुलंद किये। इस दौरान भारत लौटकर आए लोगों ने कहा कि अपने देश लौटकर अच्छा लग रहा है।

उन्होंने कहा कि ईरान में भारतीय दूतावास ने हमारी अच्छी देखभाल की, हम उनके शुक्रगुजार हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top