एक और उग्रवादी लगा हाथ- आधा दर्जन से अधिक हथियार बरामद

एक और उग्रवादी लगा हाथ- आधा दर्जन से अधिक हथियार बरामद

इंफाल। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद राज्य में सुरक्षा की कमान संभालने वाले सुरक्षा बलों ने पुलिस के साथ मिलकर प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अन्य स्थान पर की गई छापामार कार्यवाही में आधा दर्जन से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को मणिपुर में सुरक्षा बलों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य के थौबल जनपद से प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सदस्य के रूप में जबरन वसूली करने और संगठन में सदस्यों की भर्ती के मामले को लेकर की गई है। गिरफ्तार किया गया उग्रवादी राज्य के थौबल एवं बिष्णुपुर आदि जनपदों में एक्टिव था।

उधर सुरक्षा बलों ने जिरीबाम जनपद में छापामार कार्यवाही करते हुए एक एसएलआर, मैगजीन, गोला बारूद, दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा अन्य सामान बरामद किया है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में सुरक्षा की कमान संभालने वाले सुरक्षा बल राज्य पुलिस के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top