हाय री लापरवाही- फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका-3 किमी..

हाय री लापरवाही- फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसका-3 किमी..

चेन्नई। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते स्लैब के अपनी जगह से खिसक जाने पर सड़क पर तकरीबन 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। सक्रिय हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को अब सर्विस रोड का इस्तेमाल करने को कहा है।

रविवार को तमिलनाडु के होसुर में बेंगलुरु- चेन्नई नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर का स्लैब अपनी जगह से खिसक गया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के स्लैब के खिसकने के बाद अब बेंगलुरु जाने वाले वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से निकालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि एक्सपर्ट्स का एक पैनल अब होसुर फ्लाईओवर की जांच करेगा।

Next Story
epmty
epmty
Top