UP में अब PPS अफसरों के तबादले- कृष्ण कांत सरोज होंगे मेरठ..

UP में अब PPS अफसरों के तबादले- कृष्ण कांत सरोज होंगे मेरठ..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अब प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। पीपीएस कृष्ण कांत सरोज को अब अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मेरठ के पद पर नियुक्ति दी गई है।

बृहस्पतिवार को शासन की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं।

पीपीएस मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। PPS महेश सिंह अत्री अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनात किए गए हैं।

पीपीएस डॉक्टर अर्चना सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के पद पर नियुक्ति दी गई है। पीपीएस धर्मेंद्र सचान को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

पीपीएस प्रमोद कुमार यादव को 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में उपसेनानायक के पद पर भेजा गया है। पीपीएस राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

पीपीएस अनूप कुमार को मऊ जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। पीपीएस रंजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एवं स्टाफ ऑफिसर दफ्तर पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ नियुक्त किया गया है।

PPS अभय कुमार मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रतिष्ठान में तैनाती दी गई है। PPS अशोक कुमार यादव को अपर पुलिस अधीक्षक EOW मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त किया गया है।

PPS डॉक्टर राजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान नियुक्त किया गया है। PPS डॉक्टर हृदयेश कठेरिया को बदायूं का अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नियुक्त किया गया है।

पीपीएस राहुल मिश्रा को देवरिया में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनाती दी गई है। पीपीएस अरविंद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महा निरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है

Next Story
epmty
epmty
Top