अब इस नेता को दूसरी बार मिली उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

देहरादून। कांग्रेस हाई कमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 27 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के साथ दो नई समितियां भी बनाई है।
उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कांग्रेस हाई कमान ने अब गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपते हुए उन्हें पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से 27 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान करने के अलावा दो नई समितियां भी गठित की है।
प्रदेश संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इन दोनों नेताओं को आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति और प्रचार अभियान को दिशा एवं दशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से किए गए बदलाव को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि यह बदलाव संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया है कि पार्टी ने हर जनपद में कार्य कर्ताओं से राय लेने और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही यह नियुक्तियां अंजाम दी है।
उन्होंने कहा है कि नई नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस को राज्य में बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और आने वाले चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।


