अब गिरी फैक्ट्री की छत- मौके पर मची चीख पुकार- पुलिस ने घायलों को..

अब गिरी फैक्ट्री की छत- मौके पर मची चीख पुकार- पुलिस ने घायलों को..

नई दिल्ली। राजधानी स्थित फैक्ट्री में हुए हादसे में छत गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों कर्मचारियों की हालत फिलहाल स्थिर होना बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

राजधानी दिल्ली के गढी उस्मानपुर में हुए हादसे में फैक्ट्री की छत गिरने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार की देर शाम उस समय हुई जब फैक्ट्री में लोहे के स्टैंड बनाने का काम चल रहा था और इसी दौरान फैक्ट्री की अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसा होते ही मौके पर बुरी तरह से अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए ताजिम और अकरम नामक दो कर्मचारियों को ट्रीटमेंट के लिए सिविल लाइन स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

पुलिस ने घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें लापरवाही और मानव जीवन को खतरे में डालना भी शामिल है।

अस्पताल में भर्ती दोनों कर्मचारियों की हालत फिलहाल स्थिर होना बताई गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top