अब फिसली भाजपा MLA की जुबान- बोले UN के आदेश पर हुआ सीज फायर

अब फिसली भाजपा MLA की जुबान- बोले UN के आदेश पर हुआ सीज फायर

रीवा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की एयर स्ट्राइक एवं सीज फायर को लेकर लगातार जुबान फिसल रही है। तिरंगा यात्रा के बाद मंच से पब्लिक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने दावा किया कि भारत ने सीज फायर यूनाइटेड नेशन्स के आदेश पर किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एवं डिप्टी चीफ मिनिस्टर जगदीश देवड़ा के बाद अब मनगवां के भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति की तीसरी जुबान से विवादित बयान निकल गया है।


भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के बाद मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ सीज फायर यूनाइटेड नेशंस के आदेश पर किया है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्यवाही में भारत में हमले की घटनाओं को अंजाम दिया था। बाद में हुए सीज फायर को लेकर भाजपा की तरफ से दावा किया गया था कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र या फिर अन्य किसी दूसरे देश के दबाव में आकर सीज फायर का फैसला नहीं लिया है, बल्कि भारत ने यह निर्णय खुद किया है।

भारतीय जनता पार्टी के महगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति ने मंच से कहा कि भारत ने 1973 और 1963 की जो लड़ाई लड़ी उसमें हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है। मैं तो यह कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह जो अभियान चल रहा था पाकिस्तान के खिलाफ, पाकिस्तान को समाप्त कर दिया जाता अगर सीज फायर करने का आदेश हम लोगों को UN से प्राप्त नहीं हुआ होता। क्योंकि मोदी जी ने यह बात कही थी की बहुत जल्द जवाब दिया जाएगा और बहुत करारा जवाब दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक नरेंद्र प्रजापति ने इस मामले पर फजीहत होने के बाद पहले तो सफाई दी कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, इतने संवेदनशील विषय पर झूठ फैलाने और बयानों को गलत रूप में प्रस्तुत करने से विपक्ष एवं शरारती तत्वों को बचाना चाहिए।

बाद में विधायक की सफाई जब लोगों के गले नहीं उतरी और सोशल मीडिया पर फजीहत होना जारी रही तो विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि मैंने सीज फायर के संबंध में सोशल मीडिया से जानकारी कलेक्ट की थी।

जो संभवतः गलत निकल गई, मैं अपने बयानों को वापस लेता हूं, वह मेरा व्यक्तिगत बयान था, उसे पार्टी लाइन से जोड़कर ना देखा जाए।

Next Story
epmty
epmty
Top