अब वाशिंगटन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम-रदद

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश होने के हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों की पोल लगातार खुल रही है। नई दिल्ली से चलकर वाशिंगटन जा रहे एयर इंडिया के विमान को जब ईंधन भरने के लिए वियना में रोका गया तो फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आने की जानकारी हुई, इसके बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।
राजधानी दिल्ली से पैसेंजरों के साथ उड़ान भरने के बाद वाशिंगटन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई।
इस खराबी का उस समय पता चला जब वियना में ईंधन भरने के लिए विमान को रोका गया था, फ्लाइट के ठहराव के बाद टेक्निकल प्रॉब्लम आने का पता चलने के पश्चात फ्लाइट को ही कैंसिल कर दिया गया।
एयरलाइंस ने रदद की गई फ्लाइट से वाशिंगटन की यात्रा कर रहे पैसेंजर को वियना में उतार कर उन्हें वैकल्पिक सुविधा के जरिए यात्रा पूरी कराई। साथ ही पूरी धन वापसी पेशकश भी की गई।
इसके अलावा एयर इंडिया की वॉशिंगटन डीसी से वियना के रास्ते नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया है।