मेरठ आए नए DGP राजीव- पुलिस ऑफिसर्स मैस का किया उद्घाटन

मेरठ। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में आगमन पर भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ, कलानिधि नैथानी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ, अभिषेक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर, मुनिराज सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद, डा० विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा बुके देकर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का स्वागत किया गया।
तदोपरान्त राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द पर सलामी ली गयी एवं रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ का भ्रमण किया गया। इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित पुलिस आफिसर्स मैस का उद्घाटन किया गया एवं नवनिर्मित पुलिस आफिसर्स मैस के सामने वृक्षारोपरण (रुद्राक्ष वृक्ष) किया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ में प्रचलित जेटीसी/आरटीसी महिला बैरक का भ्रमण / निरीक्षण किया गया एवं महिला बैरक पर उपस्थित महिला वार्डन के साथ रिकुट महिला आरक्षियों की मूलभूत आवश्यकताओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता / जानकारी कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ स्थित बहुउद्देश्यीय हाल में प्रचलित जेटीसी/आरटीसी के / आरटीसी के रिकुट आरक्षियों के साथ सम्मेलन किया गया तथा सम्मेलन में उपस्थित सभी रिकुट आरक्षियों (महिला/पुरुष) को सम्बोधित कर उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पुलिस बल की मुख्य प्राथमिकताओं में दिये गये 10 बिन्दुओं के सम्बन्ध में सभी रिकूट आरक्षियों से प्रश्न किये गये, जिसके परिप्रेक्ष्य में जीरो टॉलरेंस टुवर्ड्स क्राइम के सम्बन्ध में रिकुट आरक्षी चेस्ट नं0-692, सूरज चौधरी, टोली नं0-26 के द्वारा सही उत्तर देने पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उक्त रिकुट आरक्षी को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गयी।
इसके पश्चात मनोज कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आगामी कांवड़ यात्रा / श्रावण शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न करायें जाने की तैयारियों के दृष्टिगत मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद मण्डल एवं उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के प्रशासनिक / पुलिस अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार मेरठ में अन्तर्राज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी तथा कांवड़ यात्रा-2025 के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रशासनिक / पुलिस अधिकारियों से चर्चा / वार्ता कर सुझाव लिये गये एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा कांवड़ यात्रा को शासन की मंशा के अनुरूप एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर भव्य रूप से सकुशल सम्पन्न कराने जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त मनोज कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के द्वारा भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ व अन्य अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत ऐतिहासिक बाबा औघड़नाथ मन्दिर में दर्शन/ जलाभिषेक किया गया तथा मन्दिर परिसर का भ्रमण कर कांवड़ यात्रा / श्रावण शिवरात्रि-2025 के अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सर्वसम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके उपरान्त मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ व अन्य अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ के कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर कांवड यात्रा / श्रावण शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।