धंस रहे पहाड़ के गांव- रातोंरात लोगों ने छोड़े घर- हाईवे पर भी दरारें

धंस रहे पहाड़ के गांव- रातोंरात लोगों ने छोड़े घर- हाईवे पर भी दरारें

देहरादून। लगातार हो रही मानसूनी बारिश की वजह से राज्य के पहाड़ी गांव के लोगों पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। कई जनपदों के कई गांव में जमीन धंसने से दहशत में आए अनेक लोग रातों-रात अपने घर छोड़कर चले गए हैं। इन गांवों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है।

बृहस्पतिवार को राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पहाड़ के गांव पर बड़ा खतरा मंडराता हुआ दिखाई दिया है। राज्य के चमोली, उत्तर काशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद के कई गांव में जमीन नीचे धंसने लगी है। इन गांव में बने घरों के भीतर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। जिससे बुरी तरह दहशत में आए कई लोगों ने रात और रात अपने घर-बार छोड़ दिए हैं, जबकि प्रशासन ने भी कई गांव में लोगों को अपने घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है।

हालात इसलिए और भी चिंताजनक हो गए हैं, क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़के जमीन के नीचे धंस गई है। उधर सरकार की ओर से जारी किए गए ऐलान के मुताबिक प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान 15 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा के मुताबिक इसके लिए उनके विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिसके अंतर्गत 31 अक्टूबर तक राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top