मानसून में दिखाई जल्दबाजी- निर्धारित समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा

मानसून में दिखाई जल्दबाजी- निर्धारित समय से 8 दिन पहले केरल पहुंचा

नई दिल्ली। जल्दबाजी दिखाते हुए मानसून 16 साल में इस बार निर्धारित समय से पहले पहुंच गया है। 16 साल में पहली बार मानसून ने निर्धारित समय से 8 दिन पहले केरल में अपनी दस्तक दे दी है।

शनिवार को मानसून ने केरल में अपनी दस्तक देते हुए निर्धारित समय से पहले पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 साल में सबसे जल्दी हुआ है।

राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियों तैयार हो गई थी, जिसके चलते पिछले दो दिनों से केरल के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन की वजह से हो रहा है।

आमतौर पर केरल में मानसून की आमद 1 जून को होती है, लेकिन इस मर्तबा मानसून ने एक हफ्ता पहले केरल में अपनी दस्तक दे दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज केरल, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 29 मई तक केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।

Next Story
epmty
epmty
Top