UP में एंट्री करने की फिराक में मानसून- आज हो सकता है आगमन

UP में एंट्री करने की फिराक में मानसून- आज हो सकता है आगमन

नई दिल्ली। भयंकर गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लोगों को मौसम विभाग की ओर से दी गई राहत भरी सूचना के अंतर्गत मानसून की आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एंट्री हो सकती है। झारखंड एवं बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पिछले 20 दिनों से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आराम फरमाने वाला मानसून अब वहां से आगे बढ़ चला है। 2 दिन के भीतर गुजरात को कवर करने वाला यह मानसून अब गुजरात से सटी राजस्थान की सीमा तक पहुंच गया है।


मौसम विभाग का कहना है कि अब यह मानसून राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी एंट्री लेगा, जिसके लिए आज मानसून के एंट्री करने संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मानसून ने बिहार और झारखंड में एंट्री कर ली थी, एक ही दिन के भीतर बिहार एवं झारखंड को कवर करने के बाद आज मानसून के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है।

उधर गुजरात में रफ्तार पकड़ने वाले मानसून की वजह से सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बोटाद जनपद में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, यहां 40 लोगों को पानी से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उधर भावनगर में हुए हादसे में एक कार नदी में बहने से 5 लोग लापता हो गए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top