MLA के भतीजे का टोल प्लाजा पर गदर- हॉकी स्टिक लेकर बोला- ऐसे ही...

देवास। भारतीय जनता पार्टी के विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर हंगामा काटते हुए हाथ में हॉकी स्टिक लेकर कहा कि विधायक के नाम पर बिना पैसे दिए ही गाड़ियां यहां से निकलेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी ने देवास जनपद के टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हुए वहां काम करने वाले लोगों के साथ गाली गलौज की। हॉकी स्टिक लेकर इस दौरान विधायक के भतीजे ने टोल प्लाजा पर लगे बेरिकेट्स के उठाकर फेंक दिए। खुद को विधायक का भतीजा बताते हुए निखिल चौधरी ने कहा कि मेरी बात कान खोल कर सुन ले, विधायक जी के नाम पर यहां से सारी गाड़ियां ऐसे ही निकलेंगी।
बताया जा रहा है कि एक पुलिस कर्मी ने जब निखिल चौधरी को रोकने के साथ उसके हाथ से हॉकी स्टिक लेने की कोशिश की तो वह लगातार हंगामा करता रहा। इस दौरान टोल प्लाजा पर गाड़ियों की कतार लग गई।
पुलिस ने अब इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद निखिल चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।