मुख्तार के बेटे के रिसेप्शन से लौटे MLA की बिगड़ी तबीयत- मेदांता में..

लखनऊ। मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के 67 वर्षीय विधायक का निधन हो गया है, राजधानी दिल्ली में आयोजित किए गए उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल होने के बाद वापस लौटे विधायक की तबीयत बिगड़ गई थी।
बृहस्पतिवार की सवेरे मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि 67 वर्षीय सपा विधायक सुधाकर सिंह 17 नवंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल होने के बाद मंगलवार की रात वापस दिल्ली से लौटे थे, उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से सपा विधायक को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उसी समय से लगातार डॉक्टरों की टीम विधायक की सेहत की निगरानी कर रही थी।
बृहस्पतिवार की सवेरे ट्रीटमेंट के दौरान सपा विधायक ने दम तोड़ दिया है। विधायक के बेटे और ब्लॉक प्रमुख रह चुके डॉक्टर सुजीत सिंह ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।


