निर्दयी बारिश ने रद्द करा दिया मुख्यमंत्री का यूएई का दौरा

चंडीगढ़। लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश की मार मुख्यमंत्री के यूएई दौरे पर पड़ गई है, बारिश के हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने दौरे को रद्द कर दिया है।
रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 2 सितंबर से शुरू होने वाले अपने चार दिवसीय यूएई दौरे को रद्द करने का ऐलान किया है। राज्य में भारी बारिश के अलर्ट और पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुख्यमंत्री की ओर से दो से 5 सितंबर तक के अपने यूएई दौरे को रद्द कर दिया है।

इससे पहले राज्य में बारिश के बिगड़ते हालाऊतो को देखकर पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सरकार ने छुट्टी रद्द करने का ऐलान किया था।
सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अपना स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी है।
Next Story
epmty
epmty