फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा- खूब गूंज रहे जयकारे

फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा- खूब गूंज रहे जयकारे

कटरा। जम्मू कश्मीर की जग प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है। सवेरे से ही माता के दर्शन को जाने वाले लोगों की कतार लगी हुई है। भक्तों के जयकारों से समूचा यात्रा मार्ग गूंज रहा है।

बुधवार को जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है। भारी बारिश और लैंड स्लाइड आदि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 5 अक्टूबर को माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई थी, 3 दिन के ब्रेक के बाद यात्रा के आज एक बार फिर से शुरू होने से माता के भक्तों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।

बुधवार की सवेरे से ही कटरा से माता के दर्शन को जाने वाले भक्तों की यात्रा मार्ग पर कतार लगी हुई है। समूचा यात्रा मार्ग मां भगवती के नारों से गुंजायमान हो रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top