लैंडस्लाइड में दबी कई गाड़ियां- बंद रहे फोरलेन की सड़क वन वे बहाल

शिमला। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाओं ने चारों तरफ के रास्ते बंद कर दिए हैं। चंडीगढ़- मनाली फोरलेन की सड़क को फिलहाल वन वे बहाल कर दिया गया है।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रात भर से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान जगह-जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई है।

शिमला के अलग-अलग क्षेत्र में चार से ज्यादा गाड़ियां लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश और लैंड स्लाइड से कई लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
आईएसबीटी के पास पांजली में खड़ा-बड़ा पेड़ भरभराकर गाड़ी के ऊपर गिर गया, जिससे गाड़ी और घर के गेट तथा आंगन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
उधर टूटीकंडी, विकास नगर और शहर के कई अन्य क्षेत्रों में हुई घटनाओं में चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। चंडीगढ़- मनाली फोरलेन जो मंडी के जोगनी मोड और कैंची मोड़ के पास रात भर बंद रहा था, आज सवेरे तकरीबन 9:00 बजे दोनों जगह सड़क को वन वे बहाल कर दिया गया है।