दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानने वाली ममता संत नहीं, राष्ट्र विरोधी

दाऊद इब्राहिम को आतंकी नहीं मानने वाली ममता संत नहीं, राष्ट्र विरोधी

मुजफ्फरनगर। योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम के महन्त यशवीर महाराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी को देश विरोधी करार देते हुए कहा है कि वह संत नहीं एक बॉलीवुड अभिनेत्री है।

बृहस्पतिवार को योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम बघरा के महंत यशवीर महाराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से स्वयं को संत बताने वाली ममता कुलकर्णी को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को संत की पदवी से वंचित कर देना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को आतंकी मरने से इनकार कर दिया था। ममता कुलकर्णी जो अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर माई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाती है ने गोरखपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी मानने से इनकार करते हुए कहा था कि उसके नाम पर मुंबई ब्लास्ट जैसी घटनाओं को जोड़ा जाता है, लेकिन उसने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।

योग साधना आश्रम के यशवीर महाराज ने कहा है कि ममता कुलकर्णी जैसे लोग राष्ट्र विरोधी है, दुनिया इस बात को जानती है कि दाउद ने मुंबई में सैकड़ो निर्दोषों की हत्या कराई और ममता कुलकर्णी ऐसे आतंकी को बेकसूर बता रही है।

उन्होंने कहा है कि ममता कुलकर्णी की यह देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही है। जिस अखाड़े ने ममता को सन्यासी की पदवी दी है उसे तुरंत ममता कुलकर्णी से संत के वस्त्र उतरवाने चाहिए।

क्योंकि संत बनना आसान नहीं है इसके लिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र प्रेम अनिवार्य है। जबकि ममता कुलकर्णी के पास इन दोनों का ही पूरी तरह से अभाव है।

Next Story
epmty
epmty
Top