ट्रंप को बड़ा झटका, 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मचाडो के नाम

ट्रंप को बड़ा झटका, 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मचाडो के नाम

नई दिल्ली। साल 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान वेंजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। उन्हें देश में लोकतंत्र, मानवाधिकार और महिला अधिकारों के लिए लगातार किए गए संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं, अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिनका नाम कई देशों ने इस पुरस्कार के लिए आगे बढ़ाया था, उनकी उम्मीदों पर इस बार पानी फिर गया।

गौरतलब है कि नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान किया। समिति ने कहा कि “मारिया कोरिना मचाडो ने वेंजुएला में तानाशाही शासन के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है और असमानता, भ्रष्टाचार तथा महिला उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया है। उनका संघर्ष शांति और मानवता की दिशा में मिसाल है।

मारिया कोरिना मचाडो लंबे समय से वेंजुएला की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सत्तावादी शासन के खिलाफ खुलकर विरोध किया और हजारों महिलाओं को सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रेरित किया।

इस बार के नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी काफी चर्चा में था। रिपोर्टों के मुताबिक, कई देशों ने उन्हें नामांकित किया था, जिनमें शामिल हैं - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्रंप को अफगान शांति वार्ता और इस्राइल-हमास संघर्ष में मध्यस्थता की कोशिशों के लिए सिफारिश की थी।इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नामित किया था, उनके अब्राहम समझौते (Abraham Accords) को शांति की दिशा में अहम कदम बताते हुए।कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने ट्रंप की “वैश्विक स्थिरता और सीमा विवादों को सुलझाने की भूमिका” की सराहना करते हुए उनका नाम आगे बढ़ाया।

इन सिफारिशों के बावजूद, नोबेल कमेटी ने मचाडो को विजेता घोषित किया और कहा कि “शांति केवल समझौते से नहीं, बल्कि लोगों की स्वतंत्रता के संघर्ष से जन्म लेती है।

पुरस्कार की घोषणा के बाद मारिया कोरिना मचाडो ने कहा

> “यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, वेंजुएला के उन नागरिकों के लिए है जो सालों से आज़ादी और लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह उनकी आवाज़ का सम्मान है।”

उन्होंने कहा कि यह सम्मान वेंजुएला के लोगों को वैश्विक मंच पर नई पहचान देगा।

Next Story
epmty
epmty
Top