आकाशीय बिजली का कहर- धान की रोपाई कर रही महिला की..

आकाशीय बिजली का कहर- धान की रोपाई कर रही महिला की..

भदोही। परिवार पर अपना कहर बरपाते हुए आकाशीय बिजली खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की जान को लेकर चली गई आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना में घायल हुई दो अन्य महिलाओं को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर बाजार से सटे संधा खास डीह की रहने वाली 60 वर्षीय सुधना देवी, 45 वर्षीय रीता देवी तथा 18 वर्षीय अंतिमा के साथ घर से तकरीबन 200 मीटर दूर खेत में धान की रोपाई करने के लिए गई थी।

दोपहर बाद अचानक से गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने लगी। अचानक धान की रोपाई कर रही महिलाओं के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिससे तीनों महिलाएं घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए तीनों महिलाओं को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुधना देवी को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल अंतिमा और रीता देवी का अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है। डॉक्टर विनोद सिंह ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top