8 मंजिला टॉवर के छठे फ्लोर से गिरी लिफ्ट-भीतर मौजूद 8 लोगों में से 4..

8 मंजिला टॉवर के छठे फ्लोर से गिरी लिफ्ट-भीतर मौजूद 8 लोगों में से 4..

ठाणे। आठ मंजिला टॉवर के छठे फ्लोर से लिफ्ट नीचे गिर गई है, इस हादसे में भीतर मौजूद आठ लोगों में से चार लोग घायल हो गए हैं, घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाकर ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया है।

सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे के गांधारी इलाके में स्थित आठ मंजिला कल्याण टॉवर के छठे फ्लोर से लिफ्ट नीचे गिरने का हादसा हो गया है। आसपास रह रहे लोगों ने बताया है कि सवेरे के समय टाॅवर की लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और वह छठे फ्लोर से नीचे आग गिरी।

घटना के समय लिफ्ट के भीतर कुल आठ लोग मौजूद थे, जिनमें से चार लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की राहत टीमों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हुए चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया है।

अधिकारियों के मुताबिक लिफ्ट गिरने से घायल हुए चार लोगों में से दो व्यक्ति के पांव में गंभीर चोट आई है।

Next Story
epmty
epmty
Top