गाय पर अटैक करने को मकान की छत पर चढ़ा तेंदुआ- लाठी डंडे लेकर..

गाय पर अटैक करने को मकान की छत पर चढ़ा तेंदुआ- लाठी डंडे लेकर..

बलरामपुर। आंगन में बंधी गाय पर हमला करने के लिए तेंदुआ मकान की छत पर चढ़ गया। जब कुत्ते भोंकने लगे तो उनकी आवाज को सुनकर जागे लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने छत पर चढ़े तेंदुए को देखा। लाठी डंडे लेकर दौड़े लोगों को आता देखकर तेंदुआ छत से कूद कर खेतों में फरार हो गया।

बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर रेंज के झौव्वा गांव में देर रात उस समय चारों तरफ बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई जब गांव के कुत्ते बुरी तरह से भौंकने लगे।


कुत्तों के शोर को सुनकर जागे कुछ लोगों में से कई ग्रामीणों की निगाह सीसीटीवी पर चली गई, जिसमें घर की छत पर तेंदुआ दिखाई दे गया। इसके बाद शोर मचाते हुए गांव के लोगों को बुलाया गया।

लाठी डंडे लेकर दौड़े गांव वालों को अपनी तरफ आता देखकर तेंदुआ छत से कूदा और खेतों की घुसकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंचे डीएफओ गौरव गर्ग ने बताया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तीन टीम में गठित की गई है, जिन्हें 8 घंटे की शिफ्ट में पेट्रोलिंग का काम सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि घर के पीछे बंधी हुई गाय पर हमला करने की फिराक में तेंदुआ मकान की छत पर चढ़ा था।

Next Story
epmty
epmty
Top