भाषा विवाद जारी-बोले मंत्री मुस्लिमों को अजान भी मराठी में देनी चाहिए

भाषा विवाद जारी-बोले मंत्री मुस्लिमों को अजान भी मराठी में देनी चाहिए
  • whatsapp
  • Telegram

मुंबई। महाराष्ट्र में शुरू हुआ भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए रखने के लिए राजनैतिक दलों के गुर्गों द्वारा की जा रही हिंदी भाषी लोगों की कुटाई के बीच अब महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा है कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए और मुसलमानो को अजान भी मराठी में देनी चाहिए।

बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस की ओर से मुंबई के कुछ इलाकों में मराठी पाठशालाएं शुरू करने के मामले को लेकर कहा है कि कांग्रेस को आखिर महाराष्ट्र में मराठी स्कूल चलाने की जरूर क्यों है? विपक्ष को मुसलमानों से कहना चाहिए कि उनके द्वारा मराठी में जान दी जाए, हमारे मंदिरों के बाहर जय श्री राम के नारे लगाते हैं लेकिन दुकानों के अंदर अब्दुल बैठा है।

उन्होंने कहा है कि राज्य के मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने विरोध जताया है। एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म और भाषा के नाम पर पब्लिक के बीच नफरत फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे नेताओं की जुबान पर लगाम लगानी चाहिए।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top