लैंडस्लाइड से मची तबाही- ढह गए दो दर्जन से अधिक घर- राहत शिविर...

नई दिल्ली। बारिश के दौरान हुए लैंड स्लाइड के चलते घरों के ढह जाने की वजह से अनेक लोग बेघर हुए हैं। इस दौरान अनेक मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। बारिश और लैंडस्लाइड से प्रभावित जनपदों में राहत शिविर खोले गए हैं।
देश के विभिन्न स्थान पर हो रही बारिश जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा दिला रही है, वहीं अनेक स्थानों पर यह बारिश लोगों के ऊपर आफत बनकर टूट रही है। केरल में हुई तेज बारिश के दौरान हुई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।
इस दौरान हुए लैंड स्लाइड के चलते 29 घर ढह गए हैं, 868 मकान क्षतिग्रस्त होने से अनेकलो बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। पतानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मल्लपुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश और लैंड स्लाइड से प्रभावित जनपदों में राहत शिविर खोलकर लोगों को रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उधर महाराष्ट्र के ठाणे में हुई बिजली गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। मुंबई और ठाणे में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सोमवार को मुंबई में दिनभर तेज बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।