यमुनोत्री पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड- दबे यात्री- मलबे से 2 लाश बरामद

देहरादून। देवभूमि में मानसून पहुंचने के साथ शुरू हुए प्राकृतिक आपदाओं के दौर के बीच यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुए लैंड स्लाइड में तकरीबन आधा दर्जन यात्री मलबे में दब गए हैं। राहत टीमों ने अभी तक मलबे के भीतर से 2 शव बरामद किए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।
उत्तराखंड के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास हुए भयंकर भूस्खलन में पहाड़ों से गिरे मलबे की चपेट में आकर आधा दर्जन यात्री दब गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के श्रद्धालु बद्रीनाथ से लौट रहे थे। इस दौरान हुए लैंड स्लाइड में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर इन श्रद्धालुओं की गाड़ी के ऊपर आकर गिरा, जिससे एक महिला पैसेंजर की मौत हो गई है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में आए पानी के उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया है, जिससे तकरीबन आधा दर्जन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। लैंडस्लाइड होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। मलबे के भीतर से अभी तक दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।