मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड- तीन की मौत- आधा दर्जन जवान लापता

मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड- तीन की मौत- आधा दर्जन जवान लापता

सिक्किम। लैंडस्लाइड की घटना ने तबाही मचाते हुए भारी बारिश के बाद मिलिट्री कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। आधा दर्जन जवान अभी लापता होना बताए गए हैं।

सोमवार को इंडियन आर्मी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सिक्किम में रविवार की देर शाम हुई भारी बारिश के दौरान मिलिट्री कैंप लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया।

लैंड स्लाइड होते ही चारों तरफ बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। भूस्खलन का मलबा मिलिट्री कैंप पर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

इस दौरान चार लोगों को बचा लिया गया, जिन्हें मामूली चोट आई है। आधा दर्जन जवान अभी तक लापता होना बताए जा रहे हैं। लापता हुए जवानों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर चल रहा है, जिसके चलते जहां निचले इलाकों में जल भराव हो रहा है वहीं आने जाने के रास्ते भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top