केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड- धाम से लौट रहे आधा सैकड़ा श्रद्धालु फंसे

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड- धाम से लौट रहे आधा सैकड़ा श्रद्धालु फंसे

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में एक बार फिर से हुए लैंडस्लाइड के बाद रास्ते पर मलबे की वजह से तकरीबन आधा सैकड़ा श्रद्धालु फंस गए। तुरंत मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीमों ने रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया है।

केदारनाथ धाम के रास्ते पर एक बार फिर से हुए भूस्खलन के चलते सोनप्रयाग के पास देर रात अचानक से मलबा गिर गया था, जिस समय लैंड स्लाइड की यह घटना हुई उस समय केदारनाथ धाम से बाबा केदार के दर्शन करके लौट रहे 40 से भी अधिक तीर्थ यात्री वहां पर फंस गए।

लैंडस्लाइड के बाद मलबे में श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीमों ने केदारनाथ धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया है।

उधर यमुनोत्री हाइवे पर हुई बादल फटने की घटना के चौथे दिन बाद भी सिलाई बैंड से आगे गाड़ियों की आवाजाही आज भी शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि पैदल आने जाने वाले लोगों का मौके से गुजरना लगा हुआ है। लेकिन उसमें भी खतरा बना हुआ है।

बुधवार को स्याना चट्टी से जानकी चट्टी के बीच फंसे तकरीबन 254 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, घटना में लापता हुए सात लोगों को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की ओर से स्नाइपर डॉग की मदद ली गई थी।

Next Story
epmty
epmty
Top