अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड- भूस्खलन की चपेट में आकर..

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड- भूस्खलन की चपेट में आकर..

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आकर एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई है।

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बीते दिन हुए लैंडस्लाइड में एक महिला तीर्थ यात्री की मौत की वजह से यात्रा को दिन भर के लिए रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा मार्ग के गंदेरबल जनपद में बालटाल मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की घटना हो गई थी। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आकर अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए यात्रा मार्ग पर आए मलबे को हटाना शुरू कर दिया।

भूस्खलन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला तीर्थ यात्री को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

भूस्खलन की इस घटना में घायल हुए तीन लोगों का अभी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top