वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ लैंडस्लाइड- 4 तीर्थ यात्री..

जम्मू। रियासी जनपद में वैष्णो देवी मंदिर पर जाने वाले पुराने रास्ते पर हुए भूस्खलन की चपेट में आकर चार तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को जम्मू कश्मीर के रियासी जनपद में वैष्णो देवी मंदिर पर जाने वाले पुराने मार्ग पर हुई लैंड स्लाइड की घटना की चपेट में आकर चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायल हुए तीर्थ यात्रियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अधिकारियों के मुताबिक लैंडस्लाइड की यह घटना त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थ यात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश की वजह से हुई है। भूस्खलन की यह घटना सोमवार की सवेरे 8:50 पर बाण गंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई है।
अधिकारियों ने बताया है कि लैंडस्लाइड की घटना होने के तुरंत बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और भूस्खलन में फंसे तीर्थ यात्रियों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर बचाव अभियान अभी तक जारी है।