वैष्णो देवी मार्ग पर फिर लैंडस्लाइड- चली गई 31 की जान

वैष्णो देवी मार्ग पर फिर लैंडस्लाइड- चली गई 31 की जान

श्रीनगर। माता वैष्णो देवी मार्ग पर एक बार फिर से हुई भयंकर भूस्खलन की घटना में 31 लोगों की जान चली गई है। घायल हुए कम से कम 23 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्रिकुटा पहाड़ी पर हुए इस भूस्खलन ने तीर्थ स्थल के रास्ते को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है।


बुधवार को जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश में खूब तबाही मचा कर रख दी है। कटरा में माता वैष्णो देवी जाने वाले रास्ते पर हुए लैंडस्लाइड में अभी तक कम से कम 31 लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है।

बुधवार को एक बार फिर से हुई भूस्खलन की इस घटना ने त्रिकूटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। लैंडस्लाइड की इस घटना में घायल हुए 23 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। अधिकारियों को आशंका का है कि लैंडस्लाइड के मलबे में अभी और लोग फंसे हुए हो सकते हैं। मौके पर तेजी के साथ बचाव कार्य जारी है।

उल्लेखनीय है कि आज हुई लैंड स्लाइड की घटना से पहले मंगलवार को भी इसी मार्ग पर हुई बादल फटने और भूस्खलन की घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में घायल हुए 21 अन्य लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका अभी तक इलाज जारी है।

पहाड़ों के लगातार ढहने से वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वाले लोगों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

Next Story
epmty
epmty
Top