आर्मी कैंट के पास लैंड स्लाइड- अफसरों के क्वार्टर कराए खाली

आर्मी कैंट के पास लैंड स्लाइड- अफसरों के क्वार्टर कराए खाली

शिमला। सैनिक छावनी के पास हुए लैंड स्लाइड के बाद मिलिट्री के अफसरों मकानों को खतरा पैदा हो गया है। आनन-फानन में मकान खाली करा कर सेना के अफसरों के परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए गए हैं।

शिमला जनपद के रामपुर में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आकर पांच घर जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन की इस घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शिमला के जतोग सैनिक छावनी के पास हुए लैंड स्लाइड के बाद सेना के रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की राहत टीमों ने रिहायशी मकान में रह रहे सेना के अफसरों के परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया और खाली कर उनके सामान को मकान के भीतर से निकाला।

उधर चंडीगढ़ शिमला हाईवे पर शोधी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक गाड़ी इसकी चपेट में आ गई है, जिससे गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।

Next Story
epmty
epmty
Top