पार्क साइट पर लैंड स्लाइड- ले गया दो लोगों की जान- बाप बेटी की मौत

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने इतने बुरे हालात उत्पन्न कर दिए हैं कि लैंडस्लाइड की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। झोपड़ी पर पत्थर गिरने से पिता पुत्री की जान चली गई है।
शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बारिश में पानी पानी करके रख दिया है। बीते दिन से हो रही बारिश के दौरान विक्रोली इलाके के वर्षागर अगर में हुए लैंडस्लाइड की चपेट आकर दो लोगों की मौत हो गई है।
भूस्खलन की यह घटना आज तड़के विक्रोली के जन कल्याण सोसायटी में हुई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाके से मिट्टी और पत्थर खिसक कर एक झोपड़ी पर जा गिरे, इस हादसे में घायल हुए चार लोगों को तुरंत राजावाडी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
मरने वालों में 50 साल के सुरेश मिश्रा और 19 साल की उनकी बेटी शालू मिश्रा शामिल है, जबकि 45 साल की आरती और 20 साल के ऋतुराज अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती है, जहां उनकी हालत स्थिर होना बताई गई है।