घर लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग- जबड़े में गोली लगने से.....

घर लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग- जबड़े में गोली लगने से.....

गया जी। हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बार फिर से हथियारों का सहारा लेते हुए डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बगिया से घर लौट रहे डॉक्टर के जबड़े में गोली लगी है, प्रायमरी ट्रीटमेंट के बाद डॉक्टर को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शनिवार को गया जी के शेर घाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में दिनदहाड़े अंजाम दी गई गोलीबारी की घटना में डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने उनके ऊपर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी। तकरीबन तीन राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत पसर गई।

बदमाशों द्वारा डॉक्टर पर लगाये गये दो निशाने चूक गये, लेकिन एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जाकर लग गई। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पथराव करते हुए बदमाशों को खदेड़ने का काम शुरू कर दिया। पब्लिक को अपने ऊपर भारी पड़ता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शेर घाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार एवं एएसपी शैलेंद्र सिंह ने घायल हुए डॉक्टर को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top